फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri:Religious events bring vitality back to villages deserted by migration; grand temple consecration held in Kathuli Champadhar

पलायन से सूने गांवों में धार्मिक आयोजनों से लौट रही रौनक, कठुली चंपाधार में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

Mon, 26 Oct 2026 05:44 PM IST
Vishal Kumar विशाल कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:44 PM IST
Tehri:Religious events bring vitality back to villages deserted by migration; grand temple consecration held in Kathuli Champadhar
टिहरी बांध निर्माण के बाद पलायन की मार झेल रहे प्रतापनगर क्षेत्र के धारमंडल और रैका पट्टी के गांवों में अब धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नई रौनक बिखेर रहे हैं। कभी ग्रामीणों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले इन गांवों में पलायन के कारण वीरानी बढ़ी है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक पलायन होने के बीच कठुली चंपाधार में मंदिर और आश्रम का निर्माण ग्रामीणों के लिए आस्था के साथ आपसी मेल-मिलाप का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। धारमंडल और रैका पट्टी के बीच स्थित कठुली चंपाधार में पूर्व सैनिक उत्तम भंडारी की पहल पर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के आश्रम, धर्मशाला और पंचनाम देवी-देवताओं के मंदिर का निर्माण कराया गया है। यहां भगवान शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कर विधिवत स्थापना की गई। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ जल कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की राज्यमंत्री सोना सजवाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौंतेला, पूर्व राज्यमंत्री प्रेम दत्त जुयाल, प्रदीप रमोला सहित कई लोग शामिल हुए। वर्षों पुरानी प्रतिज्ञा को उत्तम भंडारी ने किया पूरा कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व सैनिक उत्तम भंडारी ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले इस स्थान पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। वर्षों के प्रयास के बाद अब यह संकल्प पूरा हो पाया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सद्भावना का वातावरण तैयार करना है। उत्तम भंडारी के अनुसार, टिहरी बांध निर्माण के बाद इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हुआ। इसके चलते आसपास के गांवों में धार्मिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं और लोगों को सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता था। ऐसे में मंदिर और आश्रम का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से इस स्थान पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से पलायन कर चुके ग्रामीणों को भी अपने गांव और क्षेत्र में लौटकर परिचितों, रिश्तेदारों तथा पुराने साथियों से मिलने का अवसर मिल रहा है। मंदिर से ग्रामीणों को मिलेगा पूजा-अर्चना का अवसर आचार्य महावीर प्रसाद ने बताया कि यहां तीन दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को पूजा-अर्चना के लिए स्थान उपलब्ध होगा और आने वाले समय में क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आचार्य आशीष भट्ट ने कहा कि स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के आशीर्वाद से उत्तम भंडारी और स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां मंदिर एवं धर्मशाला का निर्माण किया गया है। इससे क्षेत्र की धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी और श्रद्धालुओं को एक स्थान पर एकत्र होने का अवसर मिलेगा। पलायन कर चुके लोगों के लिए मेल-मिलाप का केंद्र देहरादून से पहुंचीं नीलम रावत कैलाशी ने बताया कि प्रभु प्रेमी संघ और स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से जुड़ाव के कारण उन्हें इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को श्रद्धालुओं के आपसी जुड़ाव का माध्यम बताया। पूर्व राज्यमंत्री प्रेम दत्त जुयाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सद्भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से वर्षों पहले गांव छोड़कर जा चुके लोगों को भी अपने क्षेत्र में आने और पुराने परिचितों से मिलने का अवसर मिलता है। वहीं, ग्रामीण सीमा भंडारी और लक्ष्मी भट्ट ने मंदिर निर्माण का श्रेय उत्तम भंडारी को देते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों से वीरान पड़ी भूमि पर मंदिर का निर्माण कराकर लोगों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को पूजा-अर्चना की सुविधा मिलेगी, बल्कि पलायन कर चुके ग्रामीणों को भी अपने गांव लौटने का एक अवसर मिलेगा। आस्था के बहाने गांवों से जुड़ रहे लोगों के रिश्ते कठुली चंपाधार में मंदिर, आश्रम और धर्मशाला का निर्माण केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पलायन से प्रभावित क्षेत्र में सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की पहल भी है। धार्मिक आयोजनों के जरिए गांवों से दूर हो चुके लोगों का अपने क्षेत्र से संपर्क बना रह रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि भविष्य में भी यहां धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र की परंपराओं, आपसी भाईचारे और सामुदायिक भावना को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सुल्तानपुर: साक्ष्य न मिलने से बरी हुए राहुल गांधी, वकील ने दी जानकारी

26 Oct 2026

गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह

26 Oct 2026

गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरी

26 Oct 2026

नाहन में पांच साल बाद भी नहीं खुले स्लाटर हाउस के ताले, बिना जांच बिक रहा मीट!

26 Oct 2026

गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर आ गया फैसला

26 Oct 2026
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर फैसला आज, सुल्तानपुर कोर्ट में सुरक्षा कड़ी

26 Oct 2026

मेरठ: माहेश्वरी महिला मंडल और क्रिएटिव ग्रुप का डांडिया उत्सव, नवरात्रि गीतों पर थिरकीं महिलाएं; गेम्स और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह

26 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर घंटाघर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा नेताओं ने समरस समाज बनाने का लिया संकल्प

26 Oct 2026

सहारनपुर: दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा शालिम, बचपन का सपना पूरा कर हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई

26 Oct 2026

मंडी: करसोग में चार साल में 187 बेटियों को मिला 57.97 लाख का शगुन

26 Oct 2026

यूपी में हैट्रिक के लिए BJP का मेगा प्लान, अमित शाह की मौजूदगी में बनेगी रणनीति

26 Oct 2026

मेरठ: फूलबाग कॉलोनी में जैनाचार्य सौरभ सागर जी का दो दिवसीय मंगल प्रवास शुरू, 27 अक्टूबर को होगा भक्तामर विधान

26 Oct 2026

मेरठ: मंगल पांडे नगर के उदय पार्क में सामूहिक यज्ञ, कॉलोनीवासियों और समाजसेवियों ने दी आहुति

26 Oct 2026

यूपी: अमित शाह की टिप्पणी मामले में राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट से हुए बरी

26 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: आगाज से समापन तक माता हिडिंबा की विशेष भूमिका

26 Oct 2026

बरेली: शाहदाना में कुत्तों और बंदरों का आतंक, नो एंट्री में दौड़ रहे ट्रक

26 Oct 2026

मोगा फायरिंग: इंसाफ की मांग कर रहे परिवार की पुलिस से बहस

Shimla: न्यू शिमला में डंगा गिरा तो 16 परिवारों पर मंडराएगा खतरा, पार्किंग भी बड़ी समस्या

26 Oct 2026

कानपुर: सड़क मार्ग से वाल्मीकि आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

26 Oct 2026

यूपी में बारिश-आंधी के साथ बढ़ेगी ठंड, 3 दिन में 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

26 Oct 2026

खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी

26 Oct 2026

उमरिया: पटाखों से भरा ट्रक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हो रहा था परिवहन, सुरक्षा के इंतजाम नदारद

26 Oct 2026

कांगड़ा: मटौर में मनूनी खड्ड पर नए सिरे से बनेगा लोहे का पुल, दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य

26 Oct 2026

पीलीभीत: हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल

26 Oct 2026

सीतापुर में मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

26 Oct 2026

गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर हॉल में उमड़ी संगत

26 Oct 2026

ममदोट में फूड सेफ्टी विभाग ने हलवाई की दुकान पर दी दबिश, मिठाइयों के सैंपल भरे

VIDEO: टेसू-झांझी: एक ऐसी प्रेम कहानी जो परवान चढ़ने से पहले मिटा दी गई, बारात लेकर निकले टेसू।

26 Oct 2026

VIDEO: करवा चौथ पर बढ़ा पुरुष ग्रूमिंग का क्रेज, सैलून में महिलाओं से आगे निकले पुरुष।

26 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम दूत अंगद और अहंकार युक्त रावण का संवाद।

26 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed