{"_id":"6adf43649c3d67f819090a8a","slug":"the-ashok-vatika-and-lanka-dahan-episodes-were-enacted-during-the-ramlila-tehri-news-c-50-1-nth1001-122041-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रामलीला में अशोक वाटिका और लंका दहन मंचन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रामलीला में अशोक वाटिका और लंका दहन मंचन हुआ
Mon, 26 Oct 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो
थत्यूड़ (टिहरी)। बंगशील देवलसारी में आयोजित रामलीला में अशोक वाटिका और लंका दहन का मंचन किया गया। सुंदर प्रस्तुतियों देकर कलाकारों ने दर्शकों की तालियां बटोरी। बंगशील में रामलीला की 11 वीं संध्या पर उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा शाह ने कोणेश्वर महादेव के भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर किया।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में कितनी बड़ी सफलता क्यों न मिल जाए, उन्हें अपनी संस्कृति, सभ्यता और आदर्शों को नहीं भूलना चाहिए। कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी तक भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, जयपाल कैरवाण, विनोद राणा, रामलीला समिति अध्यक्ष विजेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष महिपाल राणा, जगत सिंह राणा मौजूद रहे। इधर, थत्यूड़ में रामलीला के 4 दिन शिव धनुष भंग, माता सीता के स्वंयवर तथा परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद की लीला का मंचन किया गया। संवाद