{"_id":"6ab26d2de6fc069b630ddb16","slug":"video-pradhan-organization-surrounds-cdo-office-in-rudraprayag-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में प्रधान संगठन का सीडीओ कार्यालय घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में प्रधान संगठन का सीडीओ कार्यालय घेराव
Renu Saklani
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:27 PM IST
Link Copied
ग्राम प्रधानों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को प्रधान संगठन ने सीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिले के तीनों ब्लॉकों के प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। प्रधानों ने न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक मानदेय, वार्ड सदस्यों को मानदेय और मनरेगा में पूरी तरह ऑफलाइन उपस्थिति की मांग रखी। अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 600 और कुशल श्रमिकों की 800 रुपये प्रतिदिन करने सहित पंचायतों को अधिक वित्तीय अधिकार देने की मांग भी उठाई।
प्रधानों ने 29 विभाग ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ग्राम प्रधान निधि और 10 लाख रुपये तक के कार्य ग्राम पंचायत को देने की मांग की। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज कर देहरादून कूच किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।