फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement for PHC upgradation receives support from organizations.

Rudraprayag News: पीएचसी उच्चीकरण के आंदोलन को मिला संगठनों का समर्थन

Tue, 22 Sep 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 22 Sep 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Movement for PHC upgradation receives support from organizations.
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग के लिए तहसील परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान केदारसभा, अखिल भारतीय किसान सभा, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

नौवें दिन नगर पंचायत सभासद बलवीर धर्म्वाण, पूर्व प्रधान जगदीश लाल, कर्मवीर बर्त्वाल, मदन धर्म्वाण और महावीर सिंह रावत क्रमिक अनशन पर बैठे। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी और किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि ऊखीमठ केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ यात्रा का प्रमुख केंद्र है। क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए सरकार को पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार पीएचसी का जल्द उच्चीकरण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रताप धर्म्वाण ने किया। इस दौरान पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव भट्ट, किसान सभा जिलाध्यक्ष अषाढ़ सिंह, दीपक रावत और बृजबल्लभ बगवाड़ी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed