फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Questions raised over the slow progress of the Ghutu-Tulanga road.

Rudraprayag News: घूतू-तुलंगा मार्ग की धीमी प्रगति पर उठाए सवाल

Tue, 22 Sep 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 22 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over the slow progress of the Ghutu-Tulanga road.
रुद्रप्रयाग। ब्लॉक ऊखीमठ में घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग के निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से निर्माणाधीन सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग के अपग्रेडेशन के लिए वर्ष 2024 में शासन से 7.05 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। यह कार्य जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना था लेकिन सितंबर 2026 तक भी सड़क का काम अधूरा है। इस मार्ग से सल्या, लवाणी, तुलंगा समेत 12 गांवों को लाभ मिलना था। उन्होंने दावा किया कि अभी तक करीब 50 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण में देरी करने वाली फर्म के खिलाफ पत्राचार के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed