फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The audience kept swaying to folk songs until late into the night.

Rudraprayag News: देर रात तक लोकगीतों पर झूमते रहे दर्शक

Tue, 22 Sep 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 22 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
The audience kept swaying to folk songs until late into the night.
फोटो
विज्ञापन


चोपता। जागतोली खेल मैदान में चल रहे पांच दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के चौथे दिन लोकगायक रोहित चौहान और शिवानी नेगी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। दोनों कलाकारों के लोकगीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम में चेयरमैन कुलदीप रावत मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट अति विशिष्ट अतिथि तथा जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, अमित मैखुंडी और उक्रांद नेता आशुतोष भंडारी विशिष्ट अतिथि रहे। कुलदीप रावत ने कहा कि जागतोली दशज्यूला महोत्सव क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का परिचायक बन रहा है। भारत भूषण भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक कलाओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ते हैं। इस मौके पर शिव शक्ति मंदिर समिति महड़ के अध्यक्ष बचन सिंह नेगी, महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन कांडपाल, महासचिव कालिका कांडपाल, राजेंद्र कांडपाल, वीरेंद्र बर्त्वाल और नमिता कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed