{"_id":"6a905c0c91b3fa6fdb00d4fd","slug":"video-the-desire-to-meet-loved-ones-for-rakhi-crowds-at-the-bus-terminal-made-the-journey-difficult-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राखी पर अपनों से मिलने की चाह, बस अड्डे पर भीड़ ने बढ़ाई राह की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी पर अपनों से मिलने की चाह, बस अड्डे पर भीड़ ने बढ़ाई राह की मुश्किल
कलियर से लौटे जायरीन की भी बढ़ी संख्या, रोडवेज ने लगाए अतिरिक्त फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को रुड़की रोडवेज बस अड्डा यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसें कम पड़ गईं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसें यात्रियों से पूरी तरह भरकर रवाना हुई। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी की स्थिति बनी रही।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें बस के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस नहीं मिलने पर यात्री बस अड्डे परिसर और आसपास के स्थानों पर बैठकर और खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यात्रियों मंयक, बबली, कविता और सोनम ने बताया कि वे रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए दिल्ली की बस पकड़ने पहुंचे थे, लेकिन भीड़ अधिक होने से काफी परेशानी हुई। वहीं, कलियर उर्स की छोटी और बड़ी रोशनी पर जियारत के लिए पहुंचे जायरीन भी बृहस्पतिवार को अपने घरों को लौटे। इससे बसों में यात्रियों का दबाव और बढ़ गया। दिल्ली समेत अन्य रूटों की बसों में भीड़ दिखाई दी। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या और कलियर में बड़ी रोशनी के समापन के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए 20 से अधिक रोडवेज बसों का दिल्ली रूट पर संचालन किया गया। इसके साथ ही दिल्ली रूट पर अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।