{"_id":"6a930daa305e57f07c09482d","slug":"video-tribute-paid-to-the-late-padma-shri-hukam-singh-pangti-in-munsiyari-by-offering-flowers-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुनस्यारी में पद्मश्री स्व. हुकुम सिंह पांगती को पुष्प अर्पित कर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुनस्यारी में पद्मश्री स्व. हुकुम सिंह पांगती को पुष्प अर्पित कर किया याद
अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:19 PM IST
Link Copied
मुनस्यारी। आईटीबीपी के पूर्व उप महानिदेशक पद्म श्री स्व. हुकुम सिंह पांगती का 24 वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मल्ला जोहार विकास समिति के नेतृत्व में थाना बैंड स्थिति शहीद पार्क आईटीबीपी के कमांडेंट राम भरत कुशवाहा और अन्य लोगों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। स्व. हुकुम सिंह पांगती ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वर्ष 1973 में उन्होंने 21,430 फीट ऊंचे माउंट बालाकुन, 1974 में माउंट शिवलिंग, 1976 में 23,600 फीट ऊंची स्काई त्रिशूल सहित अन्य चोटियों में सफलतापूर्व आरोहण किया। वर्ष 1992 में उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। उनके नाम कई पदक और सम्मान दर्ज हैं। इस मौके पर आईटीबीपी के उप सेनानी जसवंद सिंह, मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू, केदार मर्तोलिया, गोकर्ण मर्तोलिया, भरत सिंह लसपाल, लोक बहादुर जंगपांगी, मनोहर पांगती सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।