फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparations begin for Maa Jhumadhuri Nandastami festival

Pithoragarh News: मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू

Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Maa Jhumadhuri Nandastami festival
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम सभा पाटन पाटनी में नंदाष्टमी के दिन होने वाले मां झूमाधुरी मेला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला समिति की हुई बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

मेला समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को कलश यात्रा के साथ होगा। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी उद्घाटन करेंगे। मंदिर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। वहीं मंदिरों को जोड़ने वाले रास्तों की सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बिजली-पानी की व्यवस्था और लक्की ड्रा समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा हुई। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 19 सितंबर को पाटन पाटनी और राईकोट से निकलने वाली देवी रथयात्रा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रदीप कुमार, रमेश पाटनी, प्रकाश सिंह बोहरा, सुभाष विश्वकर्मा, गिरीश कुंवर, प्रकाश चंद्र, बृजेश कुमार, कमल कुलेठा, दीपक कुमार, मदन बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed