{"_id":"6aa19959e06478da16042edd","slug":"gic-dobabhagu-building-hit-by-disaster-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144136-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आपदा की जद में आया जीआईसी डोबाभागू का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आपदा की जद में आया जीआईसी डोबाभागू का भवन
Wed, 09 Sep 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू का पांच कमरों वाला विद्यालय भवन आपदा की जद में आ गया है। रविवार छह सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद भवन की सुरक्षा दीवार ढहने से उसकी बुनियाद दिखाई देने लगी है। खतरे को देखते हुए कक्षा 11 और 12 के 29 विद्यार्थियों को अन्य कक्षा कक्षों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विद्यालय में अध्ययनरत कुल 85 छात्र-छात्राओं को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अभिभावक जगदीश तिवारी, हीरा बल्लभ, संजय जोशी, मुकेश कुमार और कमला पति सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय परिसर के आसपास लगातार मलबा गिर रहा है।
इस संबंध में कई बार शासन और प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन विद्यालय भवन की सुरक्षा के लिए अब तक ठोस इंतजाम नहीं किए गए। अभिभावकों ने बताया कि लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण विद्यालय भवन की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा दीवार ढहने के बाद भवन पर खतरा मंडराने लगा है। अभिभावक रीता, सुनीता देवी, उमेश चंद्र का कहना है कि यदि शीघ्र सुरक्षात्मक इंतजाम नहीं किए गए तो विद्यालय भवन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन की सुरक्षा के लिए शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
-- -
आपदा की जद में आए भवन में संचालित कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की दृष्टि से अन्य कक्षा कक्षों में शिफ्ट कर दिया गया है। मामले की जानकारी विभाग को देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।
-राजकुमार पांडेय, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू