{"_id":"6aabe1fec5d2cbf98b080a76","slug":"video-students-are-struggling-with-the-poor-arrangements-at-the-indira-park-library-pithoragarh-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: इंदिरा पार्क के पुस्तकालय में बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: इंदिरा पार्क के पुस्तकालय में बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं विद्यार्थी
पिथौरागढ़ नगर निगम की तरफ से इंदिरा पार्क में संचालित पुस्तकालय में विद्यार्थी बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। विद्यार्थियों के पीने के पानी से लेकर बैठने तक के लिए भी उचित इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं। बदहाल व्यवस्थाओं के बीच विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चुनौती बन गया है।
इंदिरा पार्क पुस्तकालय में रोजाना 50 से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पहुंचते है। संवाद न्यूज एजेंसी ने पुस्तकालय की पड़ताल की तो नगर निगम के बेहतर व्यवस्थाओं की पोल खुली। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए सिर्फ 30 कुर्सियों की व्यवस्था है। मेज ऊंचे होने से एक विद्यार्थी को एक के ऊपर दूसरी कुर्सी रखनी पड़ रही है। ऐसे में अन्य विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी नहीं हो रही है।
विद्यार्थियों को मजबूरन पुस्तकालय से बाहर पार्क में बनी छतरी के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि मानसून काल में सीवर लाइन की गंदगी पार्क में बहने से बाहर बैठकर पढ़ना भी मुश्किल हो जाता है। पुस्तकालय में पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में उनके लिए अपनी प्यास बुझाने के लिए घर से बोतल में पानी लाना मजबूरी है या बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए वाईफाई की भी आवश्यकता है। सानिया सेलाल, विजय बिष्ट, पूनम बिष्ट, कमल गड़कोटी, पूजा चंद, कौशल भट्ट आदि ने कहा कि पुस्तकालय में सुविधाएं बेहतर होतीं तो उनकी परेशानी कम हो जाती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।