{"_id":"6aac2bbb854891264b02dea7","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-ex-servicemans-house-in-sailanigoth-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144480-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सैलानीगाेठ में पूर्व सैनिक के घर से लाखों के गहने, नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सैलानीगाेठ में पूर्व सैनिक के घर से लाखों के गहने, नकदी उड़ाई
Thu, 17 Sep 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के सैलानीगोठ गांव में चोरों ने एक पूर्व सैनिक के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर लाखों के गहने और नकदी उड़ा दी। घटना के समय परिजन बरामदे में सोए थे। सुबह सामान बिखरा देखा तो होश उड़े। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी कितना आभूषण उड़ाया है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि सैलानीगोठ निवासी बसंत राम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 16 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच उसके घर में अज्ञात चोरों ने कमरे की खिड़की की ग्रिल निकालकर घुसकर संदूक और अलमारी से उसकी पत्नी, बहू, दो बेटियों के सोने, चांदी के आभूषण और नकदी उड़ा ले गए। आभूषण और नकदी की सही जानकारी बहू, बेटियों को है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, परिजनों का कहना है कि घर से करीब 20 तोला आभूषण और करीब एक लाख रुपये की नकदी उड़ाई है। शहीद द्वार के नजदीक चोरी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक गृह स्वामी की पत्नी बसंती देवी बरामदे में सोए थे।
सुबह करीब साढ़े चार बजे उठी तो पीछे का दरवाजा खुला नजर आया, अंदर नजर पड़ी तो सामान बिखरा था। वह 12 बजे सोए थे। दो-तीन घंटे के अंदर वारदात हुई। पुलिस सैलानीगोठ के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज एसआई तेज कुमार ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है। अभी कितना गहना और नकदी उड़ाई है, वह जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस टीमें जांच में जुट गई हैं। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।