फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One thousand farmers from Pati and Barakot received agricultural supplies

Pithoragarh News: पाटी और बाराकोट के एक हजार किसानों को मिली कृषि सामग्री

Thu, 17 Sep 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
One thousand farmers from Pati and Barakot received agricultural supplies
चंपावत। विकासखंड पाटी के खेतीखान और बाराकोट क्षेत्र के एक हजार से अधिक किसानों को सब्जी उत्पादन बढ़ाने और फसलों को मौसम की मार से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। उद्यान विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को प्याज, पालक और धनिया के उन्नत बीज उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए एंटी हेलनेट और खेतों में नमी बनाए रखने व खरपतवार नियंत्रण हेतु मल्चिंग सामग्री भी भेजी गई है।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ जरूरी संसाधन देकर स्थानीय स्तर पर पैदावार बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
विज्ञापन


इसी क्रम में टनकपुर के देवीपुरा गांव में कृषक जागरूकता व निशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में 48 किसानों को निशुल्क सब्जी बीज बांटे गए। साथ ही किसानों को पॉलीहाउस, ड्रिप सिंचाई और विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed