{"_id":"6ac8ef176df99ee8850fed32","slug":"video-sirtola-villagers-protest-in-the-tehsil-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सिरतोला के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन, पटवारी के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सिरतोला के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन, पटवारी के खिलाफ जताया रोष
बंगापानी में ग्राम पंचायत सिरतोला में फसल, भवन और पशु क्षति सहित भूटाव से मकानों को हुए नुकसान की मुआवजा रिपोर्ट न बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है। राजस्व उपनिरीक्षक पर रिपोर्ट न बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए आपदाकाल के दौरान के सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन प्रेषित किया।
ग्राम प्रधान कंचन गोस्वामी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बार-बार मांग के बावजूद फसलों, भवनों, पशु हानि आदि के नुकसान की रिपोर्ट न बनाने पर आक्रोश जताया। कहा कि इस वर्षाकाल में ग्रामीणों को हुए भारी नुकसान के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों की ओर से नुकसान के तमाम दस्तावेज बनाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए राजस्व उपनिरीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने तहसीलदार को संबोधित ज्ञापन रजिस्ट्रार-कानूनगो मीना जोशी को सौंपा और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में उप प्रधान बिशन सिंह, एड. भरत गोस्वामी, गगन धामी, जगदीश राम, यश राणा, हीरा सिंह, हीरा देवी, हेमा, जमुना, लक्ष्मी, संतोषी, इंद्रा और कमला देवी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।