फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Travelers stranded for eight hours due to a landslide on the Adi Kailash route

Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन से आठ घंटे फंसे रहे यात्री

Fri, 09 Oct 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Travelers stranded for eight hours due to a landslide on the Adi Kailash route
पिथौरागढ़/धारचूला/डीडीहाट। भूस्खलन के कारण शुक्रवार को आदि कैलाश मार्ग बंद हो गया। इससे आदि कैलाश यात्रियों सहित सैकड़ों लोग रास्ते में फंस गए। करीब आठ घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो पाया। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी, बारिश और ठंड के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के साथ ही जनपद में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


आदि कैलाश और चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-गुंजी सड़क शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे बंद हो गई। गस्कू और मलघाट में भारी बोल्डर और मलबा आने से यह मार्ग अवरुद्ध हुआ। सूचना मिलने पर बीआरओ की सड़क निर्माण कंपनी सारथी और थाना पांगला का पुलिस दल मौके पर पहुंचा। दो जगह सड़क बंद होने से आदि कैलाश जाने वाले और गुंजी की तरफ से आने वाले कई लोग रास्ते में फंस गए।
विज्ञापन

बीआरओ के दल ने सड़क खोलने का कार्य शुरू किया। पुलिस दल ने पैदल आवाजाही करने वालों को सुरक्षित निकलने में मदद की। भारी मात्रा में आए बोल्डर और मलबा हटाने में बीआरओ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी राज्य राजमार्ग भी हुआ प्रभावित
भूस्खलन से थल-मुनस्यारी राज्य राजमार्ग भी शुक्रवार सुबह आठ बजे बनिक के पास बंद हो गया। इससे दोनों ओर पर्यटक और अन्य यात्री वाहन फंस गए। लोनिवि डीडीहाट के दल ने करीब एक घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया। शुक्रवार तड़के मलबा आने से बंद हुआ सल्ला-रौतगड़ा ग्रामीण मोटर मार्ग भी शाम तक नहीं खुल पाया। इनके अलावा जिले में कंज्योति-नारायण आश्रम सहित पांच ग्रामीण मोटर मार्गों पर पिछले कई दिनों से यातायात ठप है।

डीडीहाट-थल मार्ग पर गिरे पेड़
शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बीच डीडीहाट-थल मोटर मार्ग पर तीन बड़े पेड़ धराशायी होकर सड़क पर आ गए। इससे दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट से 10 किमी थल की ओर सड़क किनारे लटके तीन पेड़ सड़क पर गिर गए थे। इस कारण अनेकों वाहन फंस गए। दमकल के साथ स्थानीय लोगों के प्रयासों से दो घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका।

यात्रियों को हुई परेशानी
आदि कैलाश मार्ग पर फंसे यात्रियों को बारिश और ठंड में काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और ठंड ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। थल-मुनस्यारी राज्य राजमार्ग पर फंसे पर्यटकों और अन्य यात्रियों को भी असुविधा हुई। कई ग्रामीण सड़कों के बंद होने से स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से क्षेत्र में यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

............
गस्कू में बंद सड़क सुबह 9:30 बजे जबकि मलघाट में दोपहर 12:45 बजे यातायात सुचारु हो पाया। इससे आदि कैलाश यात्रियों, स्थानीय लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली है। -आशीष जोशी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article