{"_id":"6ac92a03f432631b6e006a9c","slug":"only-three-admissions-at-pithoragarh-medical-college-so-far-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-147748-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथाैरागढ़ मेडिकल कॉलेज में अब तक सिर्फ तीन दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथाैरागढ़ मेडिकल कॉलेज में अब तक सिर्फ तीन दाखिले
Fri, 09 Oct 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के लिए शुक्रवार का दिन निराशा भरा साबित हुआ। ऐसा इसलिए कि पहले बैच में प्रवेश का आंकड़ा तीन पर अटक गया और चौथे दिन एक भी विद्यार्थी दाखिला लेने नहीं पहुंचा।
प्राध्यापक विद्यार्थियों का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में एनएमसी से 50 सीटों की अनुमति मिली है।
केंद्र के काेटे की सात तो राज्य कोटे की 43 सीटों पर प्रवेश होने हैं। केंद्र कोटे के तहत पिछले तीन दिनों में तीन विद्यार्थियों के प्रवेश लेने से कॉलेज प्रबंधन में राहत थी। उम्मीद थी कि शुक्रवार यानी चौथे दिन भी विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचेंगे। ऐसा नहीं हुआ।
प्राध्यापक सुबह से ही प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के आने का इंतजार करते रहे।
शाम तक भी कोई विद्यार्थी प्रवेश के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि केंद्र कोटे की सात सीटों के सापेक्ष सिर्फ तीन सीटों पर प्रवेश हुए हैं। एक हरियाणा तो दो राजस्थान की बेटियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। चार सीट अब भी खाली हैं।