{"_id":"6adf903f34622feb32065f04","slug":"video-bjp-workers-burned-an-effigy-of-congress-national-president-kharge-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का पुतला
अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:09 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने खड़गे को मानसिक उपचार कराने की सलाह दी।
सोमवार को नगर के सिल्थाम तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। अब उन्होंने पीएम के स्व. पिता पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि खड़गे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसलिए कांग्रेस को उनका मानसिक उपचार कराना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 60 साल तक सत्ता में काबिज रही कांग्रेस चाय बेचने वाले गरीब परिवार के व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रूप में सहन नहीं कर पा रही है और उनके खिलाफ अभद्रता पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। सभी कार्यकर्ताओं ने खड़गे से इस कृत्य के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद,राजेंद्र रावत, दीपिका बोहरा, इंद्र लुंठी, कविंद्र शाह, मनोज सामंत, रवि जंग आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।