{"_id":"6adef9ad71e24a6885004627","slug":"mother-and-son-die-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-line-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4873657-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचा भतीजा भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचा भतीजा भी झुलसा
गोरखपुर थाना क्षेत्र की मांडवा बस्ती में रविवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय रिश्ते का भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक देवेंद्र सिंह राजपूत मांडवा बस्ती स्थित ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग के बी-7 ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी सीता राजपूत (55), बेटा किशन राजपूत और 12 वर्षीय भतीजा रियान राजपूत दुर्गा पंडाल में लगे लोहे के एंगल निकालकर तीन मंजिला इमारत की छत पर रख रहे थे।
एंगल का बंडल हाईटेंशन लाइन से टकराया
किशन ने नीचे लोहे के एंगल का बंडल तैयार किया था। इसके बाद सीता और रियान रस्सी की मदद से बंडल को छत पर खींच रहे थे। इसी दौरान बंडल अनियंत्रित होकर करीब आठ फीट दूर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे सीता करंट की चपेट में आ गईं।
मां को बचाने के लिए किशन और रियान आगे बढ़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन और स्थानीय लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सीता और किशन को मृत घोषित कर दिया। रियान का उपचार जारी है।
सीएम ने दी आर्थिक सहायता की घोषणा
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।