Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Police station day in Srinagar Garhwal problems of drug abuse traffic and parking were raised prominently
{"_id":"693ae94aab26272ff605bbaa","slug":"video-police-station-day-in-srinagar-garhwal-problems-of-drug-abuse-traffic-and-parking-were-raised-prominently-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर गढ़वाल में थाना दिवस...नशा, ट्रैफिक और पार्किंग की समस्याएँ प्रमुखता से उठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल में थाना दिवस...नशा, ट्रैफिक और पार्किंग की समस्याएँ प्रमुखता से उठीं
श्रीनगर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में शहर की प्रमुख समस्याओं नशा, ट्रैफिक अव्यवस्था और पार्किंग को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने शिकायतें दर्ज कराईं। कार्यक्रम में व्यापारिक, सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नागरिकों ने श्रीकोट, अलकेश्वर घाट, नैथाना पुल और शारदानाथ घाट क्षेत्रों में बढ़ती नशे और अभद्र गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। नाबालिगों की नियमित काउंसलिंग, कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार पर रोक लगाने की जरूरत पर जोर दिया गया। ट्रैफिक मुद्दों में राष्ट्रीय राजमार्ग और नर्सरी रोड पर वर्षों से खड़े वाहनों को हटाने व पार्किंग व्यवस्था सुधारने की शिकायतें उठीं। मस्जिद के लाउडस्पीकर की ध्वनि नियंत्रित करने और नए पुल से चलने वाली बसों की जांच जैसी मांगें भी रखी गईं। एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि नशा और ट्रैफिक से जुड़ी शिकायतों पर विशेष टीमें बनाकर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।