फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwali poem of Anjali of Dangchaura is number one in the state

Pauri News: डांगचौरा की अंजली की गढ़वाली कविता प्रदेश में नंबर वन

Mon, 14 Sep 2026 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Garhwali poem of Anjali of Dangchaura is number one in the state
श्रीनगर। ग्रामीण परिवेश में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा अंजली पडियार ने अपनी कलम से गढ़वाली भाषा का मान बढ़ाया है। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा की अंजली ने प्रदेश स्तरीय गढ़वाली कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। हिंदी दिवस पर सोमवार को देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने अंजली को सात हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से हिंदी और उत्तराखंड की लोक भाषाओं के उत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कविता और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा आठ की अंजली ने गढ़वाली कविता लेखन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की प्रिया और कक्षा नौ की रिया उनियाल को भी सांत्वना पुरस्कार मिला। दोनों छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं ने शिक्षक डॉ. प्रदीप जुगरान के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षिका सोनम भट्ट और रेनू कठैत ने भी सहयोग किया। प्रधानाचार्य सीपी देवली ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन




श्रीनगर के साईनीकृष्ण को मिला हिंदी हितैषी सम्मान
श्रीनगर। वर्षभर हिंदी में लेखन एवं दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए साईनीकृष्ण उनियाल को बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से हिंदी हितैषी सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी तथा संरक्षक पंकज शर्मा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। बुलंदी संस्था की ओर से हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही है। बाजपुर से संचालित बुलंदी संस्था वर्तमान में भारत सहित मॉरिशस, नेपाल और अरब देशों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 101 आयोजनों की श्रृंखला चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed