फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The head organization is angry over the poor condition of the Devprayag-Tehri motorway.

Pauri News: देवप्रयाग-टिहरी मोटर मार्ग की बदहाली पर प्रधान संगठन नाराज

Mon, 14 Sep 2026 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
The head organization is angry over the poor condition of the Devprayag-Tehri motorway.
देवप्रयाग। देवप्रयाग-टिहरी मोटर मार्ग पर संगडोली नामक तोक में सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले राहगीरों को भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान को लेकर प्रधान संगठन के अध्यक्ष शिव सिंह चौहान ने लोक निर्माण विभाग (कीर्तिनगर) के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार की मांग की है। संगठन ने विभाग को चेताया है कि यदि 21 सितंबर तक गड्ढों का भरान और मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया, तो 22 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय में प्रधान संगठन प्रदर्शन और धरना आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed