फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to get rid of dangling electric wires

Pauri News: बिजली की झूलती तारों से निजात दिलाए जाने की मांग

Mon, 14 Sep 2026 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to get rid of dangling electric wires
कीर्तिनगर। क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की तारें झूलने की समस्या के समाधान के लिए लोगों ने एसडीएम कीर्तिनगर को ज्ञापन दिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई जगह पर पेड़ों की टहनियां भी विद्युत तारों के संपर्क में आ रही हैं। इससे कभी भी करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोदियाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में झूलती विद्युत तारों और तारों पर लटक रही पेड़ों की टहनियों को हटाने के लिए विद्युत विभाग को कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में झूलती तारों को दुरुस्त करने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश देने की मांग की है। 15 दिन के अंदर मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed