Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
A youth delegation from West Bengal explored the academic and cultural heritage of Garhwal University.
{"_id":"6ae0af9b7dfa6c9e8208db51","slug":"video-a-youth-delegation-from-west-bengal-explored-the-academic-and-cultural-heritage-of-garhwal-university-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के युवा प्रतिनिधिमंडल ने देखी गढ़वाल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल के युवा प्रतिनिधिमंडल ने देखी गढ़वाल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक विरासत
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत ‘युवा संगम’ का शुभारंभ हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मेयर आरती भंडारी भी मौजूद रही।इस कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल से आए युवा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए ओरिएंटेशन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से आए युवा प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के संग्रहालय सहित विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। संग्रहालय में विश्वविद्यालय के प्रो. योगम्बर सिंह फर्स्वाण ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वहां संरक्षित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न वस्तुओं के महत्व और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भी परिचित कराया।
प्रो.महावीर सिंह नेगी ने कहा कि ‘युवा संगम’ का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, भाषा, रहन-सहन और शैक्षणिक वातावरण को समझने का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं के बीच आपसी संवाद, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।