{"_id":"6aa112eecb303e486209ac56","slug":"video-relief-from-the-burden-of-litigation-resolution-through-mediation-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुकदमों के बोझ से मिलेगी राहत, मध्यस्थता से होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुकदमों के बोझ से मिलेगी राहत, मध्यस्थता से होगा समाधान
अरविंद कुमार
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:33 PM IST
Link Copied
नैनीताल। लंबित मुकदमों के त्वरित और आपसी सहमति से निस्तारण के लिए देशभर में मध्यस्थता से समाधान- मेडिएशन 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान एक अगस्त से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। वहीं 12 सितंबर शनिवार को देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड में भी इस दौरान लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशन में तीसरी बार मेडिएशन 3.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और जनपद न्यायालयों में लंबित मामलों को प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। पक्षकार अभियान की अवधि में अपने लंबित मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के लिए उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति और जिला न्यायालयों के मामलों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन यानी अदालत पहुंचने से पहले के विवाद भी निस्तारित किए जाएंगे। सदस्य सचिव ने आमजन से लोक अदालत में पहुंचकर मामलों का निस्तारण कराने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।