{"_id":"67cff1fe9b7f60c6fa0bcc6c","slug":"video-patanagara-eyaraparata-sa-una-bhara-sakaga-enasasa-kadata-parashakashhanae-ka-le-ab-bral-naha-jana-paugdhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे एनसीसी कैडेट, प्रशिक्षण के लिए अब बरेली नहीं जाना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे एनसीसी कैडेट, प्रशिक्षण के लिए अब बरेली नहीं जाना पड़ेगा
एनसीसी कैडेट पंतनगर एयरपोर्ट से माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से फ्लाइंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इस प्रशिक्षण के लिए उन्हें अब बरेली नहीं जाना पड़ेगा। यह बात अपर महानिदेशक उत्तराखंड एनसीसी व मेजर जनरल रोहन आनंद ने कही। नैनीताल पहुंचे अपर महानिदेशक रोहन आनंद ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भविष्य में पंतनगर एयरपोर्ट में फ्लाइंग सुविधा प्राप्त होगी। ऐसे में एनसीसी एयर विंग के कैडेटों को स्थानीय स्तर पर फ्लाइंग का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। कहा, देशभर में एनसीसी का विस्तार होने जा रहा है। देशभर से तीन लाख कैडेटों की भर्ती होनी है। एनसीसी में करीब सात हजार 227 कैडे्टस की भर्ती की जा चुकी है। नैनीताल यूनिट में करीब 828 जूनियर डिवीजन में लिए गए हैं। कहा, चंपावत में नई एनसीसी यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए मैनपॉवर की नियुक्ति होगी। साथ ही कुमाऊं से करीब एक हजार कैडेट की भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त कैडे्टस को ड्रोन प्रशिक्षण, सेल्फ डिफेंस, माउंटेनियरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार एवरेस्ट माउंटेनियरिंग के लिए भारत के 10 कैडेटों को चयन हुआ है जिसमें से तीन कैडेट उत्तराखंड के हैं। एनसीसी कैडेट को ट्रनिंग ऑफिसर नहीं बल्कि रिटार्यड आर्मी आफिसर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।