{"_id":"6af7276cece02c39d5074580","slug":"video-human-rights-review-in-nainital-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नैनीताल में मानवाधिकारों की समीक्षा, आयोग की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नैनीताल में मानवाधिकारों की समीक्षा, आयोग की सख्ती
नैनीताल में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को बालक-बालिकाओं, महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं और प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया। महिला कल्याण विभाग के राजकीय संप्रेषण गृह, महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र और विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण की व्यवस्थाओं की विशेष समीक्षा की गई। बिस्वास ने नाबालिगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वास पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नाबालिगों का निर्धारित समय सीमा में निरीक्षण किया जाए। आश्रय गृहों, बाल कल्याण समिति और जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने विभागों से आपसी समन्वय से काम करने को कहा। साथ ही, शिकायतों का पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग को आश्रय गृहों में रह रहे बच्चों को मर्म चिकित्सा सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रस्ताव और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट और पुलिस उपाधीक्षक अंजना नेगी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।