{"_id":"6af76ff01eb12c580206e78f","slug":"know-the-traffic-plan-before-heading-to-kainchi-dham-heavy-vehicles-prohibited-for-two-days-nainital-news-c-238-1-ntl1018-132350-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, दो दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, दो दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री
Sat, 14 Nov 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड और अवकाश के चलते कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 14 और 15 नवंबर को भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी की ओर से जारी यातायात प्लान के अनुसार, अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए भेजा जाएगा। हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी व धनाचूली बैंड के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगे।
काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा जबकि भीमताल, नैनीताल व ज्योलीकोट की ओर से खैरना, गरमपानी और बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम से सैनिटोरियम बाईपास मोटर मार्ग होते हुए शिप्रा पुल भवाली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
--
पार्किंग के बाद शटल से पहुंचेंगे कैंची धाम
कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीमताल की ओर से आने वाले वाहन विकास भवन पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु और पर्यटक शटल सेवा के माध्यम से मंदिर जाएंगे। नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़ा करना होगा। यहां से भी मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
--
टैक्सी और दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
पुलिस के अनुसार, वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी, दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट प्लान की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और शटल सेवा से ही मंदिर तक पहुंचें ताकि कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।