{"_id":"6af6d7928185a2d22005fc7f","slug":"video-nalagarh-bankers-committee-review-loan-schemes-2026-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, बैंकर्स समिति ने की ऋण योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, बैंकर्स समिति ने की ऋण योजनाओं की समीक्षा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:55 PM IST
Link Copied
पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कृषि, लघु उद्योग तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। खंड स्तरीय बैंकर्स समिति नालागढ़ की सितंबर तिमाही की बैठक खंड विकास कार्यालय नालागढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने की।
बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान और यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक मीनू बारिया सहित विभिन्न बैंकों और सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना के तहत 30 सितंबर तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार योजनाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बैंकों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कृषि, लघु उद्योग और स्वरोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए बैंकों और संबंधित सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
बैठक में विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।