{"_id":"6af6d711cdb4f071d209740c","slug":"video-short-circuit-fire-destroys-cowshed-three-lakh-loss-bilaspur-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, तीन लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, तीन लाख रुपये का नुकसान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:55 PM IST
Link Copied
घुमारवीं उपमंडल के तहत मैहरी काथला पंचायत के मैहरी गांव में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से संदीप कुमार की स्लेटपोश पशुशाला जल गई। इस हादसे में पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे संदीप कुमार की पशुशाला से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।
हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पशुशाला की पूरी छत इसकी चपेट में आ गई। आग के तेजी से फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के घरों तक फैलने से रोकने में सफलता हासिल की।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में परिवार को करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।