{"_id":"6aa38e56094da08611053d53","slug":"video-dispute-over-emergency-exit-construction-heated-exchange-between-gurudwara-and-govardhan-committee-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आपातकालीन द्वार निर्माण पर रार, गुरुद्वारा एवं गोवर्धन समिति के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आपातकालीन द्वार निर्माण पर रार, गुरुद्वारा एवं गोवर्धन समिति के बीच नोकझोंक
अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:45 AM IST
Link Copied
नैनीताल। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा कमेटी की ओर से गुरुद्वारे की निजी दीवार से आपातकालीन द्वार बनवाए जाने की पहल पर बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा एवं गोवर्धन समिति पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। विवाद देख कार्य कर रहे पीडब्ल्यूडी के मजदूर व अन्य वहां से चले गए। गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि यह धार्मिक संस्था व श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। जरूरत पड़ी तो प्रबंधन न्याय के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष गुहार लगाएगा।
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के महासचिव अमरप्रीत सिंह का कहना है पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कई बार यहां आ चुके हैं, राष्ट्रपति के आगमन पर वह भी यहां आई। इन मौकों पर प्रशासन, पुलिस आदि की ओर से आपातकालीन द्वार की बात उठी। इसी कारण लोनिवि की ओर से गुरुद्वारे की दीवार से एक आपातकालीन द्वार का निर्माण किया जा रहा था। समीप में गोवर्धन कीर्तन हॉल होने के कारण समिति पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। समिति से जुड़ी पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल भी वहां पहुंची और विरोध जताया। उपाध्यक्ष दीपक गुरुरानी का कहना है कि उन्होंने गेट आगे की ओर बनाने को कहा, लेकिन वहां पारंपरिक ध्वज होने के कारण दिक्कत हो रही है। गुरुद्वारा महासचिव का कहना है कि पूर्व में यहां आपातकालीन द्वार था, दो आज भी है, लेकिन समिति की ओर से भवन के नव निर्माण में यहां सीढ़ी बनने से यह बंद हो गया। बातचीत से समस्या का हल न होने पर उच्चाधिकारियों के समक्ष मुद्दा रखा जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा एवं समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।