{"_id":"6ad799fd9fb7e1a1a00bb177","slug":"video-burning-of-effigies-of-ravana-kumbhakarna-and-meghnath-in-nainital-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नैनीताल में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन, निकली शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नैनीताल में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन, निकली शोभायात्राएं
नैनीताल में रामलीलाओं में मंगलवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन कर दिया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। इससे पूर्व तल्लीताल रामलीला समिति एवं मल्लीताल राम सेवक सभा की ओर से बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
तल्लीताल में करीब चार बजे यहां नव ज्योति क्लब स्थित रामलीला मंच से राम शोभायात्रा की शुरुआत हुई। पापियों के नाश को धर्म के प्रकाश को राम जी की सेना चली... समेत विभिन्न गीतों के साथ निकाली गई शोभायात्रा थाना, धर्मशाला होते हुए मुख्य रामलीला स्टेज पहुंची। डांठ में राम-रावण युद्ध के साथ लीला का समापन हुआ। यहां आतिशबाजी भी की गई। सफलता में मारूति साह, राजेश त्रिपाठी, धीरेंद्र उपाध्याय, हेमंत रुवाली, आयुष भंडारी, राजेंद्र मनराल आदि जुटे रहे। मल्लीताल राम सेवक सभा की ओर से 5.30 बजे बैंड बाजे व महिलाओं के मांगलिक गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो बाजार से होते हुए डीएसए मैदान पहुंची। जहां बने भव्य मंच में राम पूजन फिर राम रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद भव्य आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का दहन कर दिया गया। इसमें मौके पर सरिता आर्या, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, विमल साह आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।