{"_id":"69b594a5ca819637130ef0dc","slug":"video-brainstorming-on-traffic-improvement-in-ramnagar-before-the-tourist-season-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन से पहले रामनगर में यातायात सुधार पर मंथन, अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहनों पर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन से पहले रामनगर में यातायात सुधार पर मंथन, अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहनों पर चलेगा अभियान
गायत्री जोशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:32 PM IST
Link Copied
रामनगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस, परिवहन विभाग, नगरपालिका समेत यातायात से संबंधित विभाग मौजूद रहे। जिसमें यातायात व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।शुक्रवार को नगरपालिका के सभागार में हुई बैठक में सभासदों ने गैस गोदाम रोड, ट्रांसपोर्टनगर के बाहर, एमपी मैदान समेत अन्य स्थानों पर खड़े होनी वाली बसों और बड़े वाहनों को जाम का कारण बताया। साथ ही रानीखेत रोड पर फड़ व्यापारियों के एक स्थान पर खड़े होकर कार्य करने, दुकानदारों के अतिक्रमण और ई रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन को भी जाम का कारण बताया। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि शहर में नगरपालिका से नोपार्किंग बोर्ड लगाने को कहा, बोर्ड लगाने के बाद भी वाहन खड़े करने वालों के चालान करने को कहा। साथ ही खाली खड़ी बस व ट्रक को सीज करने के निर्देश है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े वाहनों को बायपास पुल के पास स्थित सिंचाई विभाग की भूमि पर खड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों और एक स्थान पर खड़े होकर व्यापार कर रहे फड़ व्यापारियों के खिलाफ शनिवार से अभियान चलाने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।