फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trains returning from Kolkata and Delhi delayed; passengers inconvenienced.

Nainital News: कोलकाता और दिल्ली से लौटने वाली ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Tue, 06 Oct 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Trains returning from Kolkata and Delhi delayed; passengers inconvenienced.
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी।
विज्ञापन

कोलकाता और दिल्ली से लौटने वाली रेलगाड़ियां लगातार लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में सिग्नल कार्य चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनें डायवर्ट रूट पर आवाजाही कर रही हैं। रविवार को हावड़ा से चलकर काठगोदाम आने वाली बाघ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 40 मिनट की देरी से पहुंची। इसका यहां पहुंचने का समय सुबह 9:30 बजे है लेकिन यह 11:10 बजे पहुंची।
दिल्ली से लौटने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तो समय पर आना ही बंद हो गई है। व्यवस्ततम रूट पर सिग्नल न मिलने की वजह यह ट्रेन लेट पहुंचती है। चार अक्तूबर को अपने निर्धारित समय 10:45 बजे के बजाय रात 12:15 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। तीन अक्तूबर को यही गाड़ी रात डेढ़ बजे पहुंची। ऐसे में रात में सुविधाओं की कमी होने से भी यात्री परेशान रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वालों ने स्टेशन में ही शरण ले ली।
विज्ञापन



रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस 12 अक्तूबर तक पैक
हल्द्वानी।
तीन दिन का वीकेंड खत्म होने के बाद भी रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में सीटें खाली नहीं है। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार काठगोदाम से दिल्ली होते हुए जेसलमैर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में मंगलवार से अगले सप्ताह 12 अक्तूबर तक स्लीपर में सीटों की वेटिंग 95 से लेकर 140 तक पहुंच गई है। थर्ड एसी और सेकेंड एसी भी पैक है। इन डिब्बों में 24 से लेकर 72 तक की सीटों की वेटिंग है। वापसी करने वाली गाड़ी में भी यही स्थिति है। इसी तरह बाघ एक्सप्रेस में अप-डाउन में एक सप्ताह तक कोई सीट खाली नहीं है। स्लीपर के डिब्बों की वेटिंग 50 से 80 तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दिन वेटिंग का भी नहीं मिलेगा टिकट
ट्रेनों में बुकिंग का आलम यह है कि यहां से जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में मंगलवार, नौ और 11 अक्तूबर को स्लीपर श्रेणी में वेटिंग का भी टिकट उपलब्ध नहीं है। रानीखेत एक्सप्रेस में आने वाली रविवार को थर्ड और सेकेंड एसी में टिकट श्रेणी को रिगरेट दर्शाया जा रहा है।



भीड़ कम होने के बाद रोडवेज को राहत
वीकेंड निपटने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी राहत महसूस की। नैनीताल, दिल्ली मार्ग पर बीते तीन दिनों से उमड़ रहे यात्रियों की संख्या में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। हल्द्वानी डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि सुबह दिल्ली वाली बसों में यात्री पहुंचे, दोपहर बाद सामान्य दिनों की तरह बसों का संचालन किया गया। वहीं ऑनलाइन वाली दिल्ली रूट की वाल्वो और एसी सेवा में भी वीकेंड के मुकाबले 40 फीसदी ने ही बुकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed