फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Namo Bhavan tender process: Municipal Corporation to get a floor soon.

Nainital News: नमो भवन की टेंडर प्रक्रिया जल्द नगर निगम को मिलेगा एक फ्लोर

Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Namo Bhavan tender process: Municipal Corporation to get a floor soon.
हल्द्वानी। तहसील और रोडवेज बस अड्डा परिसर में बनने वाले नमो भवन में नगर निगम को एक फ्लोर आवंटित किया जाएगा। इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड अरबन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) 318 करोड़ की लागत से नैनीताल रोड पर नमो भवन बनाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से तैयार की गई रिवाइज डीपीआर को नियोजन विभाग ने एप्रूवल दे दिया है, इस महीने में हाई पॉवर कमेटी की अहम बैठक के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नमो भवन में दो बेसमेंट के साथ ही सात मंजिल बिल्डिंग बनेगी। इसमें एक तल निगम को मुहैया कराया जाएगा, इसकी देखरेख भी निगम करेगा। नमो भवन निर्माण से पूर्व तहसील परिसर के कार्यालय और बसअड्डे को सबसे पहले शिफ्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि नमो भवन निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से गतिमान है, प्रशासन की ओर से पूर्व में यहां से शिफ्ट होने वाले कार्यालयों के लिए भी स्थान चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed