फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Poor quality of cheap onions upset the economics of the deal.

Nainital News: सस्ते प्याज की खराब गुणवत्ता ने बिगाड़ा सौदे का गणित

Tue, 06 Oct 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Poor quality of cheap onions upset the economics of the deal.
हल्द्वानी। आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सस्ते प्याज की खेप मंडी तो पहुंच गई लेकिन प्याज की खराब गुणवत्ता ने सौदे का गणित बिगाड़ दिया। कांदा एक्सप्रेस से आए 28 से 32 रुपये किलो थोक भाव पर मिल रहे प्याज में कालापन और खराबी की शिकायत है।
विज्ञापन


भारत सरकार की कांदा एक्सप्रेस के तहत देश की बड़ी मंडियोें में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नाफेड) के सहयोग से सस्ता प्याज पहुंचाया जा रहा है। हल्द्वानी थोक सब्जी मंडी के कारोबारी दिल्ली और बरेली की मंडियो से प्याज मंगा रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार प्याज के कई दाने खराब निकल रहे हैं। इसमें काले कार्बन जैसी परत हाथों पर चिपक रही है। ऐसे में सस्ता प्याज खरीदने का फायदा ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के बचत का स्वाद बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन


आढ़ती संतोष केसरवानी ने बताया कि बरेली से नाफेड के जरिये सरकारी प्याज मंगाया था। प्याज छोटा होने के साथ उसमें कालापन भी है। खराब गुणवत्ता से बिक्री प्रभावित हो रही है। अच्छा प्याज 45 से 50 रुपये किलो के थोक भाव में बिक रहा है। सरकारी प्याज जल्दी खराब होने से नुकसान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती मो. शादाब ने बताया कि दिल्ली से नाफेड का प्याज मंगाने की तैयारी थी, लेकिन खराब गुणवत्ता की जानकारी के बाद खेप नहीं मंगाई। प्याज सस्ता है, लेकिन आधा माल खराब हो जाए तो लागत और बिक्री मूल्य का अंतर ही खत्म हो जाता है।


वहीं नाफेड के राज्य हेड अमित शुक्ला ने बताया कि सरकारी प्याज को गुणवत्ता के आधार पर ए, बी और सी श्रेणी में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत करीब 22 रुपये प्रति किलो तक है। देश में प्याज की उपलब्धता सीमित होने के कारण इसे श्रेणी के अनुसार जनता को उपलब्ध कराया जा रहा है।



----


मांग रद्द होने से सब्जी कारोबारियों को नुकसान



हल्द्वानी। कैची धाम में उमड़े जनसैलाब के कारण थोक मंडी के सब्जी व्यापारियों को नुकसान हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से फल और सब्जियों की मांग रद्द होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। आढ़तियों के अनुसार, लगभग 50 फीसदी सब्जियों पर इसका सीधा असर पड़ा है। आढ़ती जीवन कार्की ने बताया कि अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों के लिए भेजे जाने वाले ऑर्डर कैंसिल हो गए। जाम लगने से वाहन देरी से पहुंचे। आढ़ती राजेश मिश्रा ने बताया कि उनके दो ट्रक सब्जियों के ऑर्डर रद्द हुए जबकि जाम लगने से भाड़ा भी ज्यादा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article