{"_id":"6a95c0551b8f4fea1b023c37","slug":"video-bjp-scheduled-caste-front-officials-burnt-the-effigy-of-congress-in-nainital-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका, शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने की साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका, शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने की साजिश का आरोप
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मल्लीताल पंत पार्क में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंका। पंत पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने राहुल गांधी के कथित बयानों पर आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि 2027 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की ओर से दलित समाज की आड़ लेकर घिनौना खेल खेला जा रहा है। अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, सभासद मनोज पवार के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों ने मल्लीताल थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। वहां अरविंद पडियार, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, प्रदीप आर्य, मयंक पंत, केके शर्मा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।