{"_id":"677ab698f2dec9872c08cf71","slug":"be-aware-to-prevent-crime-and-accidental-incidents-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-586944-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अपराध और आकस्मिक घटनाओं की रोकथाम के लिए हों जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अपराध और आकस्मिक घटनाओं की रोकथाम के लिए हों जागरूक
कोटद्वार। अपराध और आकस्मिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने रविवार को भी जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने स्वयंसेवकों, टैक्सी चालकों ओर आमजन को जागरूक किया।
कोटद्वार कोतवाली के एसएसआई उमेश कुमार ने रविवार को लाल बत्ती चौक पर पहुंचकर टैक्सी चालकों के साथ नुक्कड़ सभा की। उन्होंने बताया कि टैक्सी चालकों की जागरूकता अपराध से निपटने के लिए जरूरी है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाने, चिकित्सीय सहायता दिलाने, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, साइबर अपराध, नशा प्रवृत्ति और यातायात नियमों की अनदेखी की घटनाओं से निपटने के लिए भी जनजागरूकता का आह्वान किया।
इससे पहले आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों को भी साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशे से बचाव, महिला व बाल सुरक्षा में पुलिस की हरसंभव मदद करने की अपील की गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930, 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।