{"_id":"6afc4fb790cbd456ec037cae","slug":"silver-jewellery-stolen-from-a-jewellers-shop-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128126-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुकान से चांदी के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुकान से चांदी के जेवरात चोरी
Tue, 17 Nov 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सांकल काटकर तोड़ा ताला, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। नगर के कालेश्वर मार्ग स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने पौने दो लाख रुपये के चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोर दुकान की सांकल आरी से काटकर ताला तोड़कर अंदर घुसे और शोकेस में रखे चांदी के सभी जेवरात चुरा लिए। दुकान स्वामी ऋतिक शाह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी दुकानदार उत्तम सिंह ने ऋतिक शाह को फोन कर दुकान की सांकल कटी होने और ताला टूटे होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सुबह 5:30 से 5:46 बजे के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के आसपास नजर आया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध पहले एक कारपेंटर के साथ काम करता था लेकिन घटना के बाद से वह लैंसडौन से गायब है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। दुकान स्वामी के मुताबिक चोरी हुए चांदी के जेवरातों की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है। वहीं, ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना के बाद मंगलवार को दोपहर बाद फोरेंसिक जांच टीम ने लैंसडौन पहुंचकर जांच-पड़ताल की।