Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   School and passenger vehicles were checked, and several challans were issued.

Kotdwar News: स्कूली और यात्री वाहनों की चेकिंग की, कई चालान किए

Tue, 17 Nov 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 17 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
School and passenger vehicles were checked, and several challans were issued.
कोटद्वार। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों और यात्री वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कुल 48 वाहनों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों का कोर्ट का चालान किए गए। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर यातायात पुलिस कोटद्वार और परिवहन विभाग (एआरटीओ) की टीम ने स्कूली बसों, वैन, छात्र-छात्राओं के परिवहन में लगे वाहनों और यात्री वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों के साथ फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। टीम ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में जरूरी सुरक्षा उपकरण रखने के लिए जागरूक भी किया। संवाद
विज्ञापन




स्कूल बसों का निरीक्षण कर जांचे सुरक्षा मानक
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग ने संयुक्त निरीक्षण कर स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की जांच की। विशेष सघन निरीक्षण के तहत 22 नवंबर तक अभियान आयोजित किया जाएगा। सिविल जज (सी.डि) व प्राधिकरण सचिव नाजिश कलीम की अगुवाई में निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्कूल बसों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण आदि प्रमाणपत्राें के साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। साथ ही बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने, गति सीमा का पालन करने और ओवर स्पीड से बचने को कहा। इस मौके पर आरटीओ विमल पांडेय, एआरटीओ पौड़ी मंगल सिंह, आरआई विपिन रावत, अधिवक्ता कमल प्रसाद बमराड़ा, विनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed