Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Haridwar News
›
Haridwar: Rashtriya Kamgar Sena surrounded the officials of Public Works Department regarding the dilapidated roads of the city.
{"_id":"6a886cfddb7d679f6f0b5a61","slug":"video-haridwar-rashtriya-kamgar-sena-surrounded-the-officials-of-public-works-department-regarding-the-dilapidated-roads-of-the-city-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: शहर की बदहाल सड़कों को लेकर राष्ट्रीय कामगार सेना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: शहर की बदहाल सड़कों को लेकर राष्ट्रीय कामगार सेना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को घेरा
प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता से घेराव कर शहर की बद से बदतर होती सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि सात दिन के भीतर सड़कों की स्थिति नहीं सुधारी गई तो बड़े जन आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि विश्वविख्यात धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान खराब सड़कों के कारण धूमिल हो रही है। सड़कों की बदहाली को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। शहर की सड़कों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभागों को अपने नाम के बोर्ड भी लगाने चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि किस सड़क की देखरेख किस विभाग के जिम्मे है। उन्होंने दो टूक कहा कि सात दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो संगठन व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगा।
समाजसेविका शीतल चंचल ने कहा कि कनखल, भूपतवाला, हरिलोक से ज्वालापुर होते हुए लक्सर और पथरी जाने वाले मार्ग समेत ज्वालापुर क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में हैं। इन मार्गों पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।