फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurukul will mold patriotic citizens: Arya

राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माता बनेगा गुरुकुल : आर्य

Sat, 19 Sep 2026 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gurukul will mold patriotic citizens: Arya
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति और जेबीएम समूह के प्रमुख उद्योगपति सुरेंद्र कुमार आर्य का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। उन्होंने भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में गुरुकुल को नई पहचान दिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी को गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, शोध और तकनीक से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और शोध के समन्वय से विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कुलाधिपति ने गुरुकुल को राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माण करने वाली संस्था बताया। उन्होंने कहा कि इसका गौरवशाली इतिहास और शैक्षिक परंपरा शिक्षा जगत की धरोहर है। नवाचार, शोध और अनुशासन इसकी विशिष्ट पहचान रहे हैं। इस विरासत को संरक्षित रखते हुए विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने एलुमनी नेटवर्क मजबूत करने के लिए पेशेवर परामर्श की निशुल्क सुविधा का आश्वासन दिया। पूर्व छात्रों की विशेषज्ञता और संसाधनों को विश्वविद्यालय के विकास से प्रभावी रूप से जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने इसे स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष का उल्लेखनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि तीनों आर्य प्रतिनिधि सभाओं की एकजुटता विश्वविद्यालय के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मवीर सिंह ने कुलाधिपति के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास की उम्मीद जताई। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य ने गुरुकुल की उन्नति में आर्य समाज और स्वामी श्रद्धानंद की आत्मा बताई।


आधुनिक केंद्र बनाने पर जोर
पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने गुरुकुल कांगड़ी को वैदिक ज्ञान परंपरा के आधुनिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की बात कही। विश्वविद्यालय के पूर्व स्नातक प्रो. राजेंद्र विद्यालंकार ने नवाचार, कार्ययोजना और क्रियान्वयन पर मिलकर काम करने पर बल दिया। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed