{"_id":"699c747b0011eb0e4c054903","slug":"video-haridwar-food-safety-department-team-raided-sarai-area-seized-stock-of-adulterated-cheese-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: सराय क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, मिलावटी पनीर का स्टॉक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: सराय क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, मिलावटी पनीर का स्टॉक पकड़ा
सराय क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सराय क्षेत्र में संचालित पनीर के गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान डीप फ्रिजर में रखा लगभग पांच कुंतल पनीर बरामद किया गया। विभाग को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर का स्टॉक किया जा रहा है। टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग के गढ़वाल मंडल उपायुक्त आर एस रावत, हरिद्वार के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा विभाग दिलीप जैन के साथ ही पुलिस टीम भी शामिल रही। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में पनीर डीप फ्रिजर में स्टोर मिला। टीम ने पनीर की गुणवत्ता की जांच के लिए दो सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।