फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pledge to plant 1.1 million saplings

Haridwar News: हिमालय संरक्षण के लिए 11 लाख पौधे लगाने का संकल्प

Wed, 09 Sep 2026 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Pledge to plant 1.1 million saplings
फोटो
विज्ञापन

महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने हिमालय दिवस पर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने हिमालय दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने साधकों को हिमालय संरक्षण की प्रतिज्ञा दिलाई और देशभर में 11 लाख पौधे लगाने का संकल्प व्यक्त किया।
नेपाल में हुई प्राकृतिक त्रासदी से सबक लेते हुए उन्होंने अनियोजित विकास पर चिंता जताई। करौली शंकर महाराज ने मिश्रीमठ में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमालय करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है। इसका संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशील परिस्थितियां भूस्खलन, बादल फटने और भूकंप जैसी घटनाओं को बढ़ा रही हैं। विकास ऐसा हो जो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट न खड़ा करे।
विज्ञापन

जंगलों और जलस्रोतों का संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण है। डॉ. उमेश सचान ने बताया कि संस्था के अनुयायी 11 लाख पौधों का रोपण करेंगे। पौधा एंबुलेंस भी चलाई जाएगी। करौली शंकर महाराज ने साधकों से पर्यावरण संरक्षण को केवल हिमालय दिवस तक सीमित न रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से जन्मदिन या विशेष अवसर पर पौधरोपण करने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। सनातन संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। इसकी रक्षा हमारी सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी है। लाखों लोग जब एक-एक पौधे की जिम्मेदारी उठाएंगे तो यह एक बड़ा अभियान बन सकता है।

वहीं, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने हिमालय दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हिमालय संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया गया। नमिता जोशी ने हिमालय की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने हिमालय की प्राकृतिक संपदा की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पोस्टर, स्लोगन, भाषण और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed