{"_id":"6aa29825942c0ba6af09372b","slug":"meritorious-students-felicitated-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-153802-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो
बहादराबाद। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में 12वां स्थापना दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. रीता सचान के निर्देशन में हुआ।
मुख्य अतिथि हुसैनिया इस्लामिया हाईस्कूल के प्रबंधक मास्टर अहसान अली ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. रीता सचान ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रयास करना चाहिए। समारोह में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा क्रीड़ा प्रतियोगिताओं और विभिन्न विभागीय परिषदों की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. तीर्थ प्रकाश, डॉ. प्रमोद पंत, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. तब्बसुम, राजीव सिंह, शिवानी प्रजेश, विशाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद