{"_id":"6aff2b6a2669b3fbe40a859a","slug":"video-mla-adhikari-explains-historic-controversial-situation-to-nc-public-meeting-in-lohaghat-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोहाघाट में कांग्रेस की जनसभा को विधायक अधिकारी ने बताया ऐतिहासिक, विवादों पर भी रखी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोहाघाट में कांग्रेस की जनसभा को विधायक अधिकारी ने बताया ऐतिहासिक, विवादों पर भी रखी स्थिति
अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:31 PM IST
Link Copied
लोहाघाट। रामलीला मैदान लोहाघाट में हुई कांग्रेस की विशाल जनसभा के बाद कांग्रेस नेताओं में काफी जोश है। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की बुधवार को हुई जनसभा ऐतिहासिक रही। जिसमें मंच से कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। विधायक अधिकारी ने मोहन सिंह ढेक उर्फ मुन्ना ढेक के साथ विवाद के बारे में कहा कि चार साल के कार्यकाल के दौरान इस प्रकार की अभद्रता उन्होंने कहीं नहीं देखी। जो व्यक्ति विधायक के साथ गाली गलौज कर सकता और अगर वह किसी क्षेत्र का ग्राम प्रधान बन जाए तो वह जनता का भला कैसे करेगा। विधायक ने बताया कि जनसभा के बाद उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि मुन्ना ढेक क्या है। कहा कि अगर किसी पद पर होता तो उसे निष्कासित भी किया जा सकता था, लेकिन वह किसी भी पद पर नहीं है। विधायक ने जनसभा में आई भीड़ के बारे में कहा कि जनता जानती है कि भीड़ किसने जुटाई थी। अगर लोग कहते हैं कि मुन्ना ढेक भी भीड़ को लाए थे तो अच्छी बात है। इसमें कांग्रेस का ही प्रचार होना था। जहां जिलाध्यक्ष को कुर्सी न देने वाली बात है तो पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने तीन बार उन्हें बैठने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं बैठे। हालांकि मंच से उन्होंने जिलाध्यक्ष समेत मुन्ना ढेक का नाम भी आदरपूर्वक लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।