{"_id":"6a9f06c7b31a6d3151072693","slug":"video-bjp-harmony-resolution-dharna-amidst-heavy-rain-in-champawat-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारी बारिश के बीच भाजपा का सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारी बारिश के बीच भाजपा का सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना
चंपावत में भाजपा ने मोटर स्टेशन रोड पर सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। सोमवार को भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर देवभूमि उत्तराखंड का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उत्तराखंड के शांतिपूर्ण वातावरण में जातिवाद की मानसिकता का जहर घोलने का प्रयास कर रही है और वीर शहीदों की जननी देवभूमि की छवि खराब करने का काम कर रही है। कहा कि चुनावी वर्ष नजदीक आते ही कांग्रेस की ओर से विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जातिवाद के नाम पर कांग्रेस प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने सामाजिक सौहार्द और प्रदेश की एकता बनाए रखने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। धरना-प्रदर्शन में दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, सुभाष बगौली, किरण देवी, रोहित बिष्ट, मनोज कालाकोटी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, निर्मल माहरा, कुमाऊं संयोजक गोविंद प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, सुंदर बोहरा, राजू बिष्ट, कैलाश बोहरा, मोहित पाठक, शंकर पांडे, बबीता प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।