Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Raksha Bandhan: A team from the District Food and Civil Supplies Department and the local administration conducted surprise inspections of shops in Jyotirmath
{"_id":"6a8ee3561ca1d68caa0a736e","slug":"video-raksha-bandhan-a-team-from-the-district-food-and-civil-supplies-department-and-the-local-administration-conducted-surprise-inspections-of-shops-in-jyotirmath-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: ज्योतिर्मठ में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीम ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: ज्योतिर्मठ में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीम ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण
ज्योतिर्मठ। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार दुकानदारों को नोटिस दिया गया। विभाग की इस संयुक्त टीम ने राशन की दुकानों के साथ ही बेकरी व होटलों में जाकर सामानों को परखा। जिसमें सामानों की पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट, भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। एक दुकान में एक्सपायरी सामान मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कर दिया गया।
तहसीलदार महेंद्र आर्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चार दुकानदारों को नोटिस दिया गया और एक दुकान में एक्सपायरी सामान मिलने पर उसे तुरंत नष्ट किया गया। इस दौरान खाद्य विभाग के अमिताभ जोशी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।