Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:Mandi Committee gets a permanent chairman after five years; Virendra Pal Bhandari assumes charge
{"_id":"6ab3d5d14768da48e600ee7c","slug":"video-chamolimandi-committee-gets-a-permanent-chairman-after-five-years-virendra-pal-bhandari-assumes-charge-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद मंडी समिति को मिला स्थायी अध्यक्ष, वीरेंद्र पाल भंडारी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद मंडी समिति को मिला स्थायी अध्यक्ष, वीरेंद्र पाल भंडारी ने संभाला कार्यभार
चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए कर्णप्रयाग में संचालित कृषि उत्पादन मंडी समिति को करीब पांच साल बाद स्थायी अध्यक्ष मिला है। भाजपा पोखरी के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ने बुधवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2021 में विनोद सिंह नेगी के बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त था।
भंडारी ने कहा कि सरकार के सहयोग से मंडी का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। भूधंसाव के कारण मंडी परिसर में जगह-जगह दरारें आने से कार्यालयों और दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने मरम्मत के बाद कार्यालयों और दुकानों को व्यवस्थित करने की बात कही। कार्यभार ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंडारी का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।