Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Karnaprayag: Ultrasound services to be available at Simli Women's Base Hospital; ultrasound room reopens after two years.
{"_id":"6aa2c9654d2cf367cd09893e","slug":"video-karnaprayag-ultrasound-services-to-be-available-at-simli-womens-base-hospital-ultrasound-room-reopens-after-two-years-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: सिमली महिला बेस अस्पताल में होंगे अल्ट्रासाउंड, दो साल बाद खुला अल्ट्रासाउंड कक्ष ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: सिमली महिला बेस अस्पताल में होंगे अल्ट्रासाउंड, दो साल बाद खुला अल्ट्रासाउंड कक्ष ताला
सिमली महिला बेस अस्पताल में दो साल से बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष अब मरीजों के लिए खोल दिया गया है। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। इससे स्थानीय मरीजों को जांच की सुविधा मिल सकेगी।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद भी कक्ष बंद था। अमर उजाला समाचार पत्र ने इस मुद्दे को प्रमुखता से अपने बृहस्पतिवार के अंक में उठाया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने इसका संज्ञान लिया और सीएमओ को तत्काल सील हटाने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव शाह, डॉ. अवधेश, डॉ. ध्रुवल कर्णावत और मुख्य फार्मेसी अधिकारी अमर लाल नथवाल ने कक्ष का ताला खोला। विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में इस मशीन सील कर बंद कर दिया गया था। अब सप्ताह में तीन दिन, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को मरीजों की जांच की जाएगी। अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलने के बाद यहां एक व्यक्ति ने अपना अल्ट्रासाउंड किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।