Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Municipal body conducts verification drive; irregularities found in allotted shop allotment to be cancelled
{"_id":"6ae9c98a1e570307c805e470","slug":"video-chamoli-municipal-body-conducts-verification-drive-irregularities-found-in-allotted-shop-allotment-to-be-cancelled-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: नगर पालिका ने चलाया सत्यापन अभियान, आवंटित दुकानों में मिली अनियमितता, बांड होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: नगर पालिका ने चलाया सत्यापन अभियान, आवंटित दुकानों में मिली अनियमितता, बांड होंगे रद्द
नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानों को अन्य लोगों को किराए पर दिए जाने की शिकायतें सही पाई गई हैं। पालिका ने सत्यापन अभियान चलाया है, जिसमें कई दुकानें अनियमितता के दायरे में आई हैं। इन दुकानों के बॉन्ड रद करने की कार्रवाई की जाएगी।
पालिका को नगर पालिका क्षेत्र में दुकानों को महंगे दामों पर दूसरे व्यक्तियों को किराए पर देने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद मंगलवार से सत्यापन अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन बस अड्डा और पोखरी पुल सहित 25 से अधिक दुकानों की जांच की गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कई दुकानों को उनके मूल आवंटियों के बजाय अन्य लोग चला रहे थे। इन दुकानों को चिह्नित किया गया है। यह अभियान अगले तीन से चार दिन तक जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी रावत के अनुसार, अभियान पूरा होने के बाद ही सभी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके बाद चिह्नित दुकानों के बॉन्ड रद करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।